मुख्य समाचार

वित्त मंत्री से शाहनवाज की अपील, निवेशकों को मिले आसानी से पूंजी 

पटना/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने अऩुरोध किया है कि बिहार के औद्योगीकरण में बैंकों की जिम्मेदारी बढ़ाई जाए। खासकर एमएसएमई दर्जे की प्रस्तावित इकाईयों को ऋण देने में बैंक प्राथमिकता दे। 

उद्योग मंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री से मुलाकात अच्छी रही। उन्होंने बिहार के औद्योगिक विकास में हर संभव मदद का भरोसा दिया है। बिहार पॉलिसी के तहत प्रस्तावित इथेनॉल इकाईयों को केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन योजनाओं का समान लाभ देने पर भी चर्चा हुई। 

वित्त मंत्री को बताया गया कि 2020-21 के आंकड़ों के मुताबिक बिहार का क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो (सीडी रेशियो) 46.40 प्रतिशत रहा। यह राष्ट्रीय औसत 76.50 प्रतिशत से काफी कम है। ऐसी स्थिति पिछले कई वर्षों से है। इससे स्पष्ट है कि बैंकों ने बिहार में जमा पैसा अन्य विकसित राज्यों में लगाया। यह उचित नहीं है। 

राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में राज्य सरकार बार-बार इसे मुद्दे को उठा रही है। इसके बावजूद सीडी रेशियो में सुधार नहीं हो रहा है। उद्योग मंत्री ने वित्त मंत्री से बैंकों को निर्देश देने का अऩुरोध किया ताकि बिहार की औद्यौगिक परियोजनाएं तेजी से साकार रूप ले सके। बिहार के ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई। 
 


संबंधित खबरें