मुख्य समाचार

बिहार में 95 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट शुरू

पटना। राज्य में विभिन्न मदों से 130 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें 95 प्लांट शुरू हो चुके हैं और 35 पर काम चल रहा है। पूर्व डिप्टी सीएम एवं सांसद सुशील कुमार मोदी ने यह जानकारी दी। वह पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में पीएम केयर फंड से 62 प्लांट, राज्य सरकार एवं पेट्रिलियम कंपनियों से 63 एवं पांच प्लांट रेलवे की ओर से स्थापित किए जा रहे हैं। पीएम केयर फंड के प्लांट से राज्य में 8498 मरीजों के बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाया जाएगा। इससे सभी जिला एवं 35 अनुमंडल अस्पताल के मरीज लाभान्वित होंगे।

सांसद ने बताया कि देश में कोरोना से 3256 रेलकर्मियों की मौत हुई। इनमें 2800 लोगों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किया जा चुका है। रेलकर्मियों को 78 दिन के वेतन के समतुल्य केंद्र सरकार ने बोनस दिया है। इससे बिहार के 84,767 रेलकर्मियों के बीच 152 करोड़ की राशि वितरित होगी।

 


संबंधित खबरें