मुख्य समाचार

वीरेंद्र के परिजन को सीएम राहत कोष से मिलेगी सहायता

पटना। श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में बिहार के रहने वाले वीरेंद्र पासवान की हत्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं। उन्होंने निकटतम आश्रित कोे मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन एवं समाज कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का  निर्देश दिया है। 

वीरेंद्र पासवान की हत्या पांच अक्टूबर को श्रीनगर में आतंकी हमले में हुई थी। वह भागलपुर जिला के वादे सैदपुर (जगदीशपुर प्रखंड) के रहने वाले थे। वीरेंद्र श्रीनगर में पानीपुरी बेचने का काम करते थे।

 


संबंधित खबरें