मुख्य समाचार

पीएम गति शक्ति योजना शक्तिशाली भारत का आह्वान

पटना। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पीएम गति शक्ति-मास्टर प्लान का शुभारंभ कर प्रधानमंत्री ने देश को 25 वर्ष में महाशक्तिशाली बनाने की कार्ययोजना पेश की है।  इससे रेलवे, हाइवे, एयरवेज और वाटरवेज से 1200 से भी अधिक औद्योगिक परिसर और नए डिफेंस कॉरिडोर को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।

सरकार ने पहली बार योजनाओं में परस्पर तालमेल और तेज गति से उनके क्रियान्वयन की शक्ति  का आह्वान किया है। योजना से देश में 17 हजार किलोमीटर गैस पाइपलाइन एवं सभी गांवों को फोर जी कनेक्टिविटी मिलेगी। नेशनल हाइवे का विस्तार दो लाख किलोमीटर तक होगा।

 


संबंधित खबरें