मुख्य समाचार

पीआईबी कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

पटना। सतर्कता जागरूकता सप्ताह (26 अक्टूबर-एक नवंबर) के मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पटना स्थित कर्मियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इनमें पत्र सूचना ब्यूरो (पीआईबी) और रीजनल आउटरिच ब्यूरो (आरओबी) के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। उन्होंने भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए हर समय ईमानदारी और पारदर्शिता के उच्च मानक बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली।

पीआईबी और रीजनल आउटरिच ब्यूरो के अपर महानिदेशक एस.के.मालवीय ने सभी को शपथ दिलाई। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश के तहत इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय ‘ स्वतंत्र भारत @ 75 : सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता’ रखा गया है।

 


संबंधित खबरें