पटना। आचार्य डॉ श्रीरंजन सूरिदेव स्मृति न्यास ने नौ साहित्यकार-पत्रकारों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में साहित्यकार मार्कंडेय शारदेय, डॉ कुणाल कुमार, डॉ कैलाश प्रसाद सिंह स्वच्छंद, डॉ मेहता नगेंद्र सिंह, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार ज्योति, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी एवं राकेश प्रवीर, कवि ज्योतिंद्र मिश्र और सुप्रसिद्ध गायिका डॉ पल्लवी विश्वास हैं।
कार्यक्रम का आयोजन महिला चरखा समिति के लोकनायक भवन में किया गया। इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार भगत की संपादित और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली से प्रकाशित पुस्तक साहित्य और साहित्यकार सर्जक, आचार्य श्रीरंजन सूरिदेव का लोकार्पण भी किया गया।

इस मौके पर बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, एमएलसी देवेश कुमार, पटना विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने अपने विचारों को रखा। श्रीरंजन सूरिदेव के सुपुत्र अगम रंजन एवं संगम रंजन, पुत्री अनुपमा रंजन और पुत्रवधू विभा रंजन भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अभिजित कश्यप, गौरव रंजन और शोभित सुमन ने किया।