मुख्य समाचार

सीओपी26 में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे करेंगे शिरकत

नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम (यूके) के ग्लासगो शहर में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी26) में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विना चौबे शामिल होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री तीन नवंबर को दिल्ली से ग्लासगो शहर (स्कॉटलैंड) के लिए रवाना होंगे। सम्मेलन में शामिल होने के बाद आठ नवंबर को वे दिल्ली लौटेंगे।

31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की मेजबानी यूनाइटेड किंगडम कर रहा है। इसमें इटली की भी भागीदारी है। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का यह 26वां सम्मेलन है। इसे कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज (सीओपी26) सम्मेलन भी कहा जाता है।

 


संबंधित खबरें