नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण 15 नवंबर को वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्यों के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगी। इसमें विभिन्न राज्य निवेश के माहौल को बढ़ावा देने से संबंधित अपने विचारों को साझा करेंगे।
केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों के सचिव, राज्यों के मुख्य सचिव और वित्त सचिव भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री देश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना चाहती हैं। इससे निवेश आधारित विकास के लिए एक सुविधाजनक माहौल बनाने में सहूलियत होगी।