पटना। जीएसटी काउंसिल के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (जीओएम) की बैठक में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद शामिल होंगे। 20 नवंबर को बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक होगी।
जीएसटी काउंसिल ने दर युक्तिकरण एवं इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में सुधार के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया है। जब फिनिश्ड प्रॉडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी कच्चे माल की तुलना में कम होती है, तो उसे इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर कहा जाता है। ऐसे मामलों में सुधार एवं दर युक्तिकरण के लिए मंत्री समूह गठित है।