मुख्य समाचार

टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत, होगी कार्रवाई

पटना। शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन कराने के लिए राज्य सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसका नंबर 15545 / 18003456268 है। कोई भी व्यक्ति अवैध शराब या मादक पदार्थों के ट्रांसपोर्टेशन, भंडारण, बिक्री एवं सेवन से संबंधित सूचना इस नंबर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम एवं पता गुप्त रखा जाएगा। ऐसे व्यक्तियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय अग्रवाल ने शहर के महत्वपूर्ण स्थलों पर टोल फ्री नंबर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है। इससे अधिक से अधिक लोगों को टोल फ्री नंबर की जानकारी हो सकेगी। होटल का कमरा एवं बैंक्वेट हॉल के आवंटन के पहले कस्टमर से घोषणा पत्र लेना आवश्यक होगा। साथ ही कर्मियों पर भी विशेष नजर रखनी होगी।

 


संबंधित खबरें