मुख्य समाचार

कृषि इनपुट अनुदान के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

पटना। कृषि इनपुट अनुदान का लाभ लेने के लिए आवेदन की तिथि राज्य सरकार ने 30 नवंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर थी। बाढ़ एवं अतिवृष्टि के कारण 30 जिलों की 3229 पंचायतों में लगी खरीफ फसल को नुकसान हुआ है। जलजमाव से 17 जिलों की 2131 पंचायतों में किसानों की जमीन परती रह गई। प्रभावित पंचायतों के किसान अनुदान के लिए पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं।

किसानों की बड़ी संख्या को देखते हुए कृषि विभाग ने पोर्टल पर सुबह सात बजे से रात्रि आठ बजे तक ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान की है। इससे पहले यह समय सुबह नौ बजे से शाम छह बजे बजे तक था। अब तक बाढ़ एवं अधिक बारिश के कारण 30 जिलों के 11,45,745 किसानों ने आवेदन किया है। परती भूमि से प्रभावित 17 जिलों के 93,699 किसानों ने अनुदान के लिए आवेदन किया है।

 


संबंधित खबरें