मुख्य समाचार

कोविड वैक्सीनेशन लकी ड्रा में काजल को मिली बाइक

पटना। कोविड वैक्सीनेशन लकी ड्रा के तहत होटल पाटलिपुत्र अशोक में विजेताओं को डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पुरस्कृत किया। ड्रा के जरिए 119 लोगों का चयन किया गया। इनमें एक को बाइक, आठ को टीवी, दस को मोबाइल एवं सौ लोगों को प्रेशर कुकर मिला। पहले पुरस्कार में पटना सदर की काजल कुमारी को बाइक मिली है।

कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने लक्की ड्रा स्कीम शुरू की थी। आठ नवंबर से 26 नवंबर के बीच कोविड का दूसरा डोज लेकर लोग लकी ड्रा में शामिल हुए। इस मौके पर डीएम ने कोविड की वजह से अपने माता-पिता खो चुके पांच बच्चों को राशन भी दिया। वर्तमान में ऐसे 73 बच्चों का चयन किया गया है।

टीकाकरण कार्य के कुशल प्रबंधन एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को भी डीएम ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मोमेंटो पाने वालों में डीडीसी, एडीएम (सामान्य), सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डीपीओ, आईसीडीएस एवं डीपीएम जीविका हैं।

जिलाधिकारी ने अब तक टीकाकरण नहीं लेने वाले व्यक्तियों से निकटतम केंद्र पर जाकर वैक्सीन लेने की अपील की है। साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने एवं मास्क का प्रयोग करने की भी अपील की है।

 


संबंधित खबरें