मुख्य समाचार

लोहियानगर स्थित एमआईजी पार्क का लोकार्पण

पटना। लोहियानगर स्थित एमआईजी पार्क का लोकार्पण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर विधायक अरुण कुमार सिन्हा एवं पटना पार्क प्रमंडल के  डीएफओ शशिकांत कुमार मौजूद रहे। नए पार्क का निर्माण शिवाजी पार्क के समीप एक एकड़ जमीन में कराया गया है।  

राज्य में पार्क की देखभाल और उन्नयन का कार्य विभाग के जरिए होता है। एमआईजी पार्क में बुजुर्ग और बच्चों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी गई है। शिशु उद्यान, पाथवे एवं ओपन जिम का नवीनीकरण कराया गया है।

मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पटना के सभी प्रमुख क्षेत्रों में पार्कों को विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में 72 से अधिक पार्क हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने और प्रदूषण कम करने पर जोर दिया। डीएफओ शशिकांत कुमार ने कहा कि पार्क की देखभाल की जिम्मेवारी हर लोगों की होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से पेड़ एवं प्रवासी पक्षियों की रक्षा की अपील की।

 


संबंधित खबरें