मुख्य समाचार

गांधी मैदान में नेशनल हैंडलूम एक्सपो का शुभारंभ

पटना। गांधी मैदान में 21 दिसंबर तक चलने वाले नेशनल हैंडलूम एक्सपो का शुभारंभ हुआ। विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी और उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने एक्सपो का उद्घाटन किया।

16 दिनों तक चलने वाले इस मेले में बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्ऩाटक, महाराष्ट्र एवं झारखंड के उत्पादकों ने अपने बेहतरीन हस्तशिल्प, हथकरघा और अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। नेशनल हैंडलूम एक्सपो में जहां बिहार के बुनकर, हस्तशिल्पी एवं कारीगरों के 50 स्टॉल हैं, वहीं 50 स्टॉल अन्य राज्यों के हैं।

 


संबंधित खबरें