मुख्य समाचार

परिणय सूत्र में बंधे तेजस्वी यादव, सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली/पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव परिणय सूत्र में बंध गए। स्कूल की दोस्त हरियाणा निवासी राजश्री से उनकी सगाई भी आज ही हुई। सभी रस्म साउथ दिल्ली स्थित फार्म हाउस में संपन्न हुए।

विवाह समारोह में कोरोना महामारी की वजह से परिवार के लोग एवं खास दोस्त ही शरीक हो सके। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं उनकी पत्नी डिंपल यादव की उपस्थिति रही। मिली जानकारी के अनुसार रिसेप्शन पार्टी पटना में होने की संभावना है।  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के परिणय सूत्र में बंधने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि समाचार के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष के आज दिल्ली में परिणय सूत्र में बंधने की सूचना मिली है।

 


संबंधित खबरें