मुख्य समाचार

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में हेल्थ चेकअप कैंप

पटना। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया है। चैंबर परिसर में 19 दिसंबर को लोगों की निःशुल्क जांच कर सलाह दी जाएगी।

कैंप में मेदांता हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ शमशाद आलम, नेफरोलॉजिस्ट डॉ सूरज कुमार, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ अजय कुंजन अज्ञेय एवं फिजिशियन डॉं प्रिंस रहेंगे। इनके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एस.एस.झा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वीणा मिश्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शशि मोहनका एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ रवि प्रकाश जांच कर सलाह देंगे।

कैंप में ईको, ईसीजी, शुगर, बीपी ए वं बीएमडी (बोन मिनरल डेनसिटी) जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि चैंबर राज्य के व्यावसायिक हित के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है। इसी क्रम में मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से चैंबर परिसर में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य वैसे लोग जो बड़े अस्पतालों में जाकर इलाज कराने में असमर्थ हैं , उन्हें बेहतर इलाज एवं परामर्श प्रदान कराना है। चैंबर ने इसके पहले जनवरी एवं नवंबर 2017 में मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से शिविर का आयोजन किया था।

 

 


संबंधित खबरें