मुख्य समाचार

अशोका हॉस्पिटल प्रबंधन पर कार्रवाई का निर्देश

पटना। राजेंद्रनगर स्थित अशोका हॉस्पिटल प्रबंधन पर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। हॉस्पिटल प्रबंधन पर गैर जिम्मेदाराना रवैया एवं मानवीय मूल्यों की अनदेखी का आरोप है।

क्या है मामला : अशोका हॉस्पिटल में भर्ती मरीज हरजीत कौर की मृत्यु अस्पताल में हो गई। मृतका के नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए दधीचि देहदान समिति एवं आईजीआईएमएस की टीम अशोका हॉस्पिटल पहुंची। मृतक के परिजन और देहदान समिति के अस्पताल में ही नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए बार-बार आग्रह करने के बाद भी प्रबंधन ने सहयोग नहीं किया। इस कारण हॉस्पिटल के बाहर एंबुलेंस में नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कर प्रमाणपत्र दिया गया।

डीएम ने सूचना मिलते ही जांच टीम गठित कर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। तीन सदस्यीय जांच दल में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार सिंह, डॉ अवधेश कुमार एवं श्रम अधीक्षक मनीष कुमार थे।

हॉस्पिटल प्रबंधन के व्यवहार को चिकित्सा नैतिक मानदंड एवं देहदान जैसी मानवतावादी मूल्यों के प्रतिकूल माना गया है। डीएम ने सिविल सर्जन को अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण पूछने एवं नियमानुसार कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

 

 


संबंधित खबरें