मुख्य समाचार

घोड़परास नियंत्रण सह पुनर्स्थापन अभियान का शुभारंभ

पटना। संजय गांधी जैविक उद्यान से घोड़परास (नील गाय) नियंत्रण सह पुनर्स्थापन अभियान की शुरुआत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह ने की। बिहटा एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र से पकडे़ गए छह घोड़परास को नसबंदी के बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व भेजा गया है। इसके बाद इन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि घोड़परास की बढ़ती संख्या से किसान परेशान हैं। राज्य के कई जिलों में फसल को काफी क्षति हुई है। इनकी संख्या को नियंत्रित करने के लिए नसबंदी करने का निर्णय लिया गया है। राज्य में ही घोड़परास की नसबंदी विशेषज्ञ की देखरेख में की जाएगी।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आशुतोष, मुख्य वन संरक्षक सह अपर सचिव सुधीर कुमार, मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक प्रभात कुमार गुप्ता, पटना जू के निदेशक सत्यजीत कुमार, पटना प्रमंडल की डीएफओ रुचि सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें