पटना। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 50 अधिकारियों का तबादला किया हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में कई को कुछ दिन पहले प्रोन्नति मिली है। मानवजीत सिंह ढिल्लो पटना के नए एसएसपी होंगे। वह वर्तमान में समस्तीपुर के एसपी हैं। पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा को प्रोन्नति देते हुए शाहाबाद क्षेत्र, डिहरी-ऑन-सोन का डीआईजी बनाया गया है।
पटना के आईजी संजय सिंह को भी प्रोन्नति मिली है। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) विधि-व्यवस्था के पद पर तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय में आईजी राकेश राठी पटना के आईजी बनाए गए हैं।
दरभंगा के आईजी अजिताभ कुमार एडीजी प्रोविजिनिंग, पीके दास आईजी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पंकज सिन्हा आईजी मुजफ्फरपुर, ललन मोहन प्रसाद आईजी दरभंगा, शिवदीप वामन राव लांडे डीआईजी सहरसा, सत्यवीर सिंह डीआईजी बेगूसराय एवं संजय कुमार मुंगेर के डीआईजी बनाए गए हैं।
दरभंगा के एसएसपी बाबू राम भागलपुर के एसएसपी, जमुई के एसपी पीके मंडल रेल एसपी पटना, बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार दरभंगा के एसएसपी, किशनगंज के एसपी कुमार आशीष मोतिहारी के एसपी, डॉ इनामुल हक मेंगनू किशनगंज के एसपी, अशोक कुमार सिंह अररिया के एसपी, पटना के ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश एसपी सुपौल एवं मधेपुरा के एसपी योगेंद्र कुमार बेगूसराय के एसपी पद पर तैनात किए गए हैं।
अररिया के एसपी ह्रदय कांत समस्तीपुर के एसपी, पटना के सिटी एसपी (पूर्वी) जीतेंद्र कुमार कटिहार के एसपी, पटना के सिटी एसपी (पश्चिमी) अशोक मिश्रा नालंदा के एसपी, जयनगर के एसडीपीओ शौर्य सुमन जमुई के एसपी, पुपरी के एसडीपीओ प्रमोद कुमार यादव पटना के सिटी एसपी (पूर्वी), दाउदनगर के एसडीपीओ राजेश कुमार पटना के सिटी एसपी (पश्चिमी), राजेश कुमार मधेपुरा के एसपी एवं अनंत कुमार राय शिवहर के एसपी बनाए गए हैं।
पटना के सिटी एसपी (मध्य) अंबरीश राहुल को पटना के ट्रैफिक एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।