मुख्य समाचार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश में सात एवं मणिपुर में दो चरणों में जबकि पंजाब, उत्तराखंड एवं गोवा में एक-एक चरण में मतदान होंगे। मतदान की शुरुआत 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश से होगी। चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि सभी राज्यों की एक साथ 10 मार्च को मतगणना होगी। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10 फरवरी से सात मार्च के बीच एवं मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा। पंजाब, उत्तराखंड एवं गोवा में एक चरण में 14 फरवरी को मत डाले जाएंगे। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीट, पंजाब में 117, उत्तराखंड में 70, मणिपुर में 60 एवं गोवा में 40 सीट के लिए मतदान होने जा रहे हैं।  

 


संबंधित खबरें