मुख्य समाचार

ज्वेलर्स से लूटे गए आभूषणों की बरामदगी की समीक्षा

पटना। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने बाकरगंज स्थित एसएस ज्वेलर्स से लूटे गए आभूषणों की बरामदगी की समीक्षा की। संघ ने कहा कि विक्रेता के स्टॉक डिटेल और बरामदगी में काफी अंतर आने पर तीव्र आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। जरूरत पड़ने पर सभी डॉक्यूमेंट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि कार्यकारणी की बैठक में कई निर्णय लिए गए। 25 जनवरी को गोपालगंज में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की भी संघ ने निंदा की। अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं आभूषण बरामदगी की मांग की गई। इस संदर्भ में राज्य के सभी जिला एवं अनुमंडल के अध्यक्ष और सचिव की बैठक शीघ्र पाटलिपुत्र सर्राफा कार्यालय में होगी।

 


संबंधित खबरें