मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की बैठक

टना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 21वीं बैठक हुई। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने राहत कोष में प्राप्त राशि, वितरित एवं शेष जमा राशि का ब्योरा पेश किया। मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार को राहत कोष के सदस्य सचिव के रूप में नामित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।

मुख्यमंत्री राहत कोष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इस कोष से आपदा की स्थिति में लोगों की मदद की जाती है। इसके अलावा विविध कार्यों में भी लोगों को सहायता मिलती है। वर्ष 2006-07 में मुख्यमंत्री राहत कोष में 29 करोड़ रुपए थी। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब यह बढ़कर 1502 करोड़ हो गई। इनमें 859 करोड़ राशि खर्च की गई। वर्तमान में राहत कोष में 665 करोड़ रुपए है।

बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी एसके सिंघल, अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, एस. सिद्धार्थ एवं प्रत्यय अमृत, राज्यपाल के सचिव आरएल चोंग्थू एवं आपदा प्रबंधन सचिव संजय कुमार अग्रवाल जुड़े रहेे।  

 

 


संबंधित खबरें