पटना। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) क्षेत्रीय परिषद की 76वीं बैठक श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। 22 जिलों में औषधालय सह शाखा कार्यालय खोलने एवं चिकित्सकों की तैनाती शीघ्र करने का बैठक में निर्णय लिया गया। श्रम संसाधन मंत्री ने लाभार्थियों के चिकित्सा बिल भुगतान को ऑनलाइन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता आएगी और निर्धारित समय में लाभार्थियों को चिकित्सा लाभ मिल सकेगा।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति : ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक सत्यजीत कुमार, श्रम संसाधन विभाग के विशेष सचिव, चिकित्सा सेवाओं के निदेशक, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया, भारतीय मजदूर संघ, हिंद मजदूर संघ एवं भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रतिनिधि मौजूद रहे।