नई दिल्ली/पटना। अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा है कि युवा क्रिकेट खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बहुत धैर्य दिखाया है। उच्चतम स्तर पर उनका शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित और सक्षम हाथों में है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि कड़े संघर्ष एवं अथक प्रयास से टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड क्रिकेट कप जीत कर पूरे देशवासियों को गौरवान्वित किया है। इस जीत के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।