पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मुलाकात कर अपने एक साल के कार्यकाल का ब्योरा दिया। साथ ही उद्योग क्षेत्र में बिहार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनसे बिहार में उद्योगों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उद्योग मंत्री ने विभाग की साल भर की उपलब्धियों से संबंधित उद्योग संवाद पत्रिका भी मुख्यमंत्री को सौंपी। साथ ही उन्हें एक पेंटिंग भी भेंट की।