मुख्य समाचार

मुजफ्फरपुर में युवा व्यवसायी की हत्या, बीआईए ने की निंदा

पटना। मुजफ्फरपुर में जर्दा एवं पान मसाला के थोक कारोबारी गोविंद ड्रोलिया की नृशंस हत्या उनके घर के सामने अपराधियों ने 20 फरवरी को कर दी। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की है। साथ ही सरकार तथा जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि घटना से स्पष्ट होता है कि अपराधियों में कानून का डर नहीं है। हाल के दिनों में राज्य में हत्या, लूटपाट एवं अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। इसमें मुख्य रूप से उद्यमी एवं व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है। यह गंभीर चिंता का विषय है।

काफी मेहनत के बाद राज्य में औद्योगिक माहौल तैयार हुआ है। सरकार भी नई प्रोत्साहन नीतियों के माध्यम से राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रयत्नशील है, लेकिन इस तरह की आपराधिक घटनाओं से सभी प्रयास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

 


संबंधित खबरें