मुख्य समाचार

दैनिक जागरण के पूर्व संपादक शैलेंद्र दीक्षित नहीं रहे

पटना। वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के पूर्व संपादक शैलेंद्र दीक्षित के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि शैलेंद्र दीक्षित जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

वह दैनिक जागरण के बिहार, झारखंड एवं बंगाल संस्करणों के संपादक रहे थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 


संबंधित खबरें