मुख्य समाचार

मां ब्लड सेंटर का उद्घाटन करेंगे सीएम

पटना। मां ब्लड सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 फरवरी को करेंगे। इसके साथ ही यहां रक्त दान और वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एवं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

ब्लड सेंटर का निर्माण मां वैष्णो देवी सेवा समिति के अंतर्गत किया गया है। यह देश का पहला नॉन कॉमर्शियल ब्लड सेंटर है। सेंटर पटना के दरियापुर गोला में ब्रह्मस्थान मंदिर के पीछे है।

थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, एप्लास्टिक एनीमिया एवं एचआईवी पीड़ित मरीजों को मुफ्त में सेंटर से ब्लड मिलेगा। अन्य मरीजों को पीएमसीएच कीे निर्धारित दर एवं वैसे मरीज जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी, उन्हें मुफ्त में ब्लड यहां से उपलब्ध कराया जाएगा।

 


संबंधित खबरें