नालंदा। नालंदा के जुआफर बाजार में मगध टेक्सटाइल नाम से कपड़ा बनाने की इकाई का उद्घाटन उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया। इस मौके पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भी उनके साथ रहे।
उद्योग मंत्री ने कहा कि नालंदा में बिहार की सबसे बड़ी चार लाख किलोलीटर प्रतिदिन उत्पादन क्षमता की इथेनॉल इकाई लगने जा रही है। बिहार स्किल्ड वर्कर्स का सबसे बड़ा प्रदेश है और बहुत जल्द बिहार उद्योग से अपनी पहचान बनाएगा। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष को भी उन्होंने देखा।
