पटना। बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। स्थानीय प्राधिकार कोटे से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 16 जुलाई, 2021 को ही समाप्त हो गया था।
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सभी सीटों पर चुनाव चार अप्रैल को और मतों की गिनती सात अप्रैल को होगी। अधिसूचना नौ मार्च को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 16 मार्च और वापस लेने की तिथि 21 मार्च है।