मुख्य समाचार

यूक्रेन से लौटे अंतिम दल का सुशील मोदी ने किया स्वागत

पटना। राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने यूक्रेन के सुमी से सुरक्षित लाए गए अंतिम दल में शामिल बिहार के सात छात्र-छात्राओं का पटना एयरपोर्ट पर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर सुशील मोदी ने कहा कि यूक्रेन के सीमावर्ती युद्ध क्षेत्र सुमी से 694 भारतीय छात्रों के अंतिम दस्ते को सुरक्षित लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति जेलेंस्की एवं दुनिया के अन्य राष्ट्राध्यक्षों से कई बार बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन गंगा की सफलता के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजने के अलावा रूसी भाषा जानने वाले पचास अफसरों को भी लगाया था। यूक्रेन में हालात ऐसे थे कि सुमी से छात्रों को निकालने के लिए बसें तैयार थीं, लेकिन कोई ड्राइवर जान जोखिम में डालने को तैयार नहीं था।

 


संबंधित खबरें