मुख्य समाचार

मुजफ्फरपुर मेगा फूड पार्क को अनुमोदन समिति ने दी स्वीकृति

पटना। मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित मेगा फूड पार्क को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की अनुमोदन समिति से स्वीकृति मिल गई है। फूड पार्क मुजफ्फरपुर के मोतीपुर ब्लॉक में 143.96 एकड़ जमीन में तैयार होगा। इसकी परियोजना लागत 180.56 करोड़ रुपए है। केंद्र सरकार मेगाफूड पार्क के लिए 45 करोड़ राशि देगी।

उद्योगमंत्री शाहनवाज हुसैन ने इस पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में मेगा फूड पार्क का निर्माण इलाके के लोगों के साथ बिहार के लिए बड़ी सौगात होगी।

 


संबंधित खबरें