मुख्य समाचार

27 मार्च को स्टील क्षेत्र की भूमिका पर राष्ट्रीय सम्मेलन

नई दिल्ली। इस्पात क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सेकेंडरी इस्पात क्षेत्र की भूमिका पर इस्पात मंत्रालय एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। आयोजन 27 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा। सम्मेलन का उद्घाटन इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह करेंगे। इस दौरान इस्पात मंत्रालय, खान, एमएसएमई एवं कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में 20 राज्यों से आए प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। वक्ता कच्चे माल, हरित इस्पात के उत्पादन की ओर बढ़ने, लॉजिस्टिक और बुनियादी ढांचे, दक्षता और कौशल विकास सहित क्षेत्र के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

सम्मेलन का आयोजन सेकेंडरी स्टील क्षेत्र के उद्यमियों को क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। मंत्रालय किस तरह एक इको-सिस्टम बना सकता है, जिसमें उद्योग पनप सके।

 


संबंधित खबरें