अहमदाबाद। बिहार के औद्योगिक विकास के लिए उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उद्योग मंत्री जगदीश पंचाल से मुलाकात की। टेक्सटाइल एवं फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में गुजरात की मदद बिहार को कैसे मिल सकती है। इस पर विस्तार से बात हुई।
उद्योग मंत्री ने बताया कि बहुत जल्द दोनों राज्यों के उद्योग विभाग के अधिकारी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। बिहार के औद्योगिकीकरण लक्ष्य को हासिल करने में गुजरात से हर संभव मदद का भरोसा मिला है। वैसी टेक्सटाइल कंपनियां जो बांग्लादेश जा रही हैं, वेे बांग्लादेश न जाकर बिहार में यूनिट लगाए। इसके लिए गुजरात से पूरी मदद मिलेगी।
