पटना। पाटलिपुत्र इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नए अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता बनाए गए हैं। एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में नए सत्र के लिए अरविंद सिंह उपाध्यक्ष, अमर जायसवाल महामंत्री, फिरोज हुसैन कोषाध्यक्ष एवं अजय शर्मा संयुक्त सचिव निर्वाचित किए गए हैं।
पाटलिपुत्र इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष बलराज कपूर ने नई टीम को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि नया नेतृत्व उद्योग एवं सदस्यों के हितों के संरक्षण के लिए काम करते हुए संघ को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
इस मौके पर संघ के सदस्य आरके सिंह ने सुझाव दिया कि इंडस्ट्रियल एरिया की जमीन जो अभी लीज होल्ड पर है। उन्हें फ्री होल्ड किया जाए। इससे सरकार के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बल मिलेगा। वार्षिक आमसभा में बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।