पटना। जिले के सभी स्कूलों में 27 अप्रैल से पूर्वाह्न 10.45 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है। अधिक तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय भीषण गर्मी के कारण जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। यह आदेश सभी कक्षाओं पर लागू होगा।
डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। 27 अप्रैल से यह प्रतिबंध प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों समेत जिले के सभी स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षा विभाग, जिला एवं पुलिस प्रशासन समेत सभी अधिकारियों को आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है