मुख्य समाचार

सिल्क मार्क एक्सपो 27 अप्रैल से एक मई तक

पटना। बिहार में पहली बार सिल्क मार्क एक्सपो का आयोजन एग्जीबिशन रोड स्थित होटल पाटलिपुत्र एग्जॉटिका में किया गया है। 27 अप्रैल से एक मई तक चलने वाले एक्सपो का शुभारंभ उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन करेंगे। सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया और वस्त्र मंत्रालय के सेंट्रल सिल्क बोर्ड ने एक्सपो का आयोजन किया है।

सिल्क मार्क एक्सपो के माध्यम से रेशम प्रेमी उपभोक्ताओं के बीच प्योर सिल्क के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह एक्सपो भारतीय सिल्क के लिए एक ब्रांड छवि बनाने के अलावा बुनकर, महिला उद्यमी, व्यापारियों के लिए एक विस्तृत और बहुपयोगी मंच प्रदान करता है।

 


संबंधित खबरें