पटना। नालंदा जिले के नूरसराय से राजगीर तक प्रस्तावित पथ को ग्रीन फील्ड परियोजना के रूप में विकसित करने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। करौटा-सालेहपुर-राजगीर पथ के हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के निर्माण से राजगीर तक पहुंचने में दूरी कम जाएगी।
लोगों को इस पथ से बख्तियारपुर-ताजपुर होते हुए वैशाली तक जाना सुगम हो जाएगा। यह बुद्ध सर्किट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने सालेहपुर में आवश्यकता के अनुरूप एलीवेटेड पथ एवं आरओबी बनाने का निर्देश दिया।