मुख्य समाचार

संदीप पौंड्रिक को निवेश आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

पटना। उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंड्रिक को निवेश आयुक्त, मुंबई एवं बिहार फाउंडेशन के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले से बियाडा एवं आइडा के एमडी का प्रभार है। वर्तमान निवेश आयुक्त एवं बिहार फाउंडेशन के सीईओ रवि शंकर श्रीवास्तव की सेवा उनके मूल विभाग केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को सौंप दी गई है।

वित्त विभाग में सचिव धर्मेंद्र सिंह को स्थानांतरित करते हुए बूडको का एमडी बनाया गया है।  राज्य आवास बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में विशेष सचिव केशवेंद्र कुमार को राज्य स्वास्थ्य समिति में स्थानांतरित किया गया है। लखीसराय के डीडीसी निखिल धनराज निप्पणीकर को मुंगेर का नगर आयुक्त बनाया गया है।    

 

 


संबंधित खबरें