मुख्य समाचार

राजीव कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। राजीव कुमार ने देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में 15 मई को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने सुशील चंद्रा की जगह ली है। नई जिम्मेवारी से पहले राजीव कुमार आयोग में सितंबर,2020 से चुनाव आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।

चुनाव आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव, मार्च-अप्रैल 2021 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम एवं केरल और 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर के लिए विधानसभा चुनाव हुए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि संविधान के तहत किसी भी बड़े सुधार के लिए आयोग परामर्श और लोकतांत्रिक तरीकों का पालन करेगा। आयोग कड़े फैसलों से पीछे नहीं हटेगा। बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए पारदर्शिता और मतदाता सेवाओं को आसान बनाने के लिए टेक्नोलॉजी को प्रमुख साधन बनाया जाएगा।

 


संबंधित खबरें