पटना। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने बिहार के उद्यमी एवं व्यवसायियों से निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने निर्यात को बढ़ावा देने का अनुरोध किया। बिहार दौरे के दौरान अधिकारियों ने बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में बैठक की।

वैंकूवर (कनाडा) में भारत के काउंसिल जनरल मनीष, उज्बेकिस्तान में भारत के राजदूत मनीष प्रभात एवं एस्टोनिया के टॉलिन में भारत के राजदूत अजनीश कुमार ने संबंधित देशों में बिहार से निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की।
बैठक में चैंबर से मुकेश कुमार जैन, अमित मुखर्जी, सुभाष पटवारी, ए.के.पी.सिन्हा, पी.एन.पांडेय, सुबोध कुमार जैन, सुनील सर्राफ, अजय गुप्ता एवं आशीष प्रसाद शामिल हुए ।
