नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महीने में अधिकतम छह टिकट बुक करने की सीमा बढ़ाकर बारह कर दी है। यह सुविधा वैसे यूजर आईडी के लिए है, जो आधार से लिंक नहीं हैं।
आधार से लिंक यूजर आईडी के लिए एक महीने में अधिकतम बारह टिकटों की सीमा बढ़ाकर 24 की गई है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट या ऐप के जरिए बुकिंग किए जाने वाले टिकट में एक यात्री का आधार से सत्यापन जरूरी है।