मुख्य समाचार

समस्तीपुर में पांच लोगों के सुसाइड की घटना काफी दुखद

पटना/समस्तीपुर । समस्तीपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की खुदकुशी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। घटना की जानकारी मिलते ही हमने अधिकारियों से इसकी जानकारी ली है। प्रशासन के लोग इस घटना की जांच में लगे हुए हैं कि आखिर क्यों परिवार के पांच लोगों ने सुसाइड की है। इसके कारणों का पता लगाने में प्रशासन के सभी लोग लगे हुए हैं।

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में पांच जून की सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों का शव फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनोज झा आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बेटी की शादी एवं अन्य जरूरी कार्यो के लिए उसने महाजनों से लोन लिया था। राशि नहीं लौटाने पर मनोज झा के परिवार को महाजन अपमानित करने के साथ जान से मारने की धमकी देतेे थे। इसी से तंग आकर मनोज झा ने मां, पत्नी एवं दोनों बेटों के साथ आत्महत्या कर ली।

 


संबंधित खबरें