मुख्य समाचार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है।18 जुलाई को चुनाव होगा और नतीजे 21 जुलाई को आएंगे। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है। देश के सर्वाेच्च पद के लिए होने वाले चुनाव की अधिसूचना 15 जून को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को और उम्मीदवार अपना नामांकन दो जुलाई तक वापस ले सकेंगे।

निर्वाचक मंडल : संविधान के अनुच्छेद 54 के तहत राष्ट्रपति पद के चुनाव में निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) के सदस्य शामिल होते हैं। निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा तथा राज्य की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य हैं।

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली और पुडुचेरी विधानसभा के भी सदस्य निर्वाचन में शामिल हैं। सभी सदस्य पांच साल के लिए राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं के नॉमिनेट सदस्य एवं विधान परिषद के सदस्य चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लेते हैं। संसद के दोनों सदन के निर्वाचित सदस्यों का वोट मूल्य 543200 और विधानसभा सदस्यों के वोटों का मूल्य 543231 है।   

 


संबंधित खबरें