पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अग्निवीरों के लिए बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों ने भी नौकरी के दरवाजे खोलने के संकेत दिए है। यह सराहनीय है। इससे यह विश्वास बढ़ा है कि अब कोई भी अग्निवीर वंचित नहीं रहेगा। इससे पहले केंद्र और राज्य सरकारों ने भी विभिन्न सेवाओं में आरक्षण एवं प्राथमिकताओं की घोषणा की है।
मोदी ने कहा कि महिंद्रा, अपोलो, आरपीजी, बिकॉन और टीवीएस जैसी बड़ी कंपनियों ने अनुशासन तथा कौशल से लैस हो कर सेना से निकलने वाले अग्निवीरों को विभिन्न उद्योगों में अवसर देने के प्रति उत्साह दिखाया है। कॉरपोरेट जगत की अन्य कंपनियों को भी अग्निवीरों को अवसर देने की घोषणा करनी चाहिए।
