पटना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गाय घाट स्थित होटल केएल 7 परिसर में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने योगाभ्यास किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि योगासन से मन, आत्मा और शरीर को एकीकृत करने में सहायता मिलती है। सभी को योगाभ्यास करना चाहिए। योग से शरीर ही नहीं बल्कि उत्तम मानसिक स्वास्थ्य पाने में भी सहायता मिलती है। योगासनों से कई रोगों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है।
पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधायक पवन यादव, नमामि गंगा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रभाकर मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
पटना के शिवाजी पार्क में पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधायक अरुण सिन्हा एवं स्थानीय लोगों ने भी योगाभ्यास किया।
