मुख्य समाचार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक साल के बाघ को लिया गोद

पटना। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नॉर्थ बंगाल वाइल्ड एनिमल्स पार्क, सिलीगुड़ी से एक साल के बाघ को एक साल के लिए गोद लिया। उन्होंने उसे अग्निवीर नाम देते हुए बाघ के रखरखाव पर होने वाले खर्च दो लाख का भुगतान भी किया।  

गंगटोक से लौटने के दौरान उन्होंने सफारी का निरीक्षण किया। इस दौरान एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत लोगों में जागरूकता के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री ने टाइगर को गोद लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन में जीव जंतुओं की प्रमुख भूमिका है। उनका संरक्षण जरूरी है। इसके लिए लोगों को नियमित रूप से जागरूक करते रहने की जरूरत है।

 

 

 


संबंधित खबरें