पटना। ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के पटना और गया स्थित चार ठिकानों पर निगरानी विभाग ने शनिवार को छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई कार्रवाई में नोटों से भरा पांच बोरा, जमीन के कागजात, आभूषण एवं निवेश के कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। सभी ठिकानों से जब्त सामान का आकलन किया जा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर चल-अचल संपत्ति बनाने की शिकायत मिल रही थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

निगरानी विभाग की टीम ने पटना के गोला रोड एवं सुल्तानगंज और गया के दो ठिकानों पर छापेमारी की है। घर से मिले भारी रकम को गिनने के लिए मशीन की मदद ली गई है। बताया जा रहा है कि जब्त राशि चार करोड़ से अधिक हो सकती है। पटना के बोरिंग कैनाल रोड एवं रांची में फ्लैट के भी कागजात मिले हैं।