पटना। बिहार विधानसभा में विपक्षी सदस्यों के प्रधानमंत्री के विरुद्ध नकारात्मक टिप्पणी पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विपक्ष केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध कर रहा था। डिप्टी सीएम ने कहा कि सदन के अंदर यह गलत परंपरा की शुरुआत हो रही है।
प्रधानमंत्रीजी इस सदन के सदस्य नहीं हैं। इसके बावजूद उनके विरुद्ध सदन के अंदर चर्चा की मांग करना एवं गलत टिप्पणी करना असंवैधानिक एवं घोर निंदनीय है। सदन में काफी सारे महत्वपूर्ण विषय हैं। इन पर चर्चाएं होनी हैं, लेकिन विपक्ष का वेल में आकर नारा लगाना और सदन की कार्यवाही को बाधित करना उचित नहीं है। सदस्यों को सदन की गरिमा और नियमों का ध्यान रखना चाहिए।