पटना। जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक 28 जून से चंडीगढ़ में शुरू हो रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक में भाग लेने के लिए डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद, वाणिज्य-कर विभाग की सचिव डॉ प्रतिमा एवं अन्य वरीय अधिकारी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। राज्यों के वित्तमंत्रियों के समूह की कई रिपोर्ट भी बैठक में पेश की जाएंगी।